{"_id":"5f12f4eb64265209f1498a36","slug":"two-masked-women-absconded-after-chopped-ponytail-panic-atmosphere-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की की चोटी काटकर दो नकाबपोश महिलाएं फरार, गांव में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की की चोटी काटकर दो नकाबपोश महिलाएं फरार, गांव में दहशत का माहौल
Sun, 19 Jul 2020 10:35 AM IST
Krishan Singh
विभू शर्मा, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विभू शर्मा, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
hair
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र में महिलाओं की चोटी काटने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत कथोग में नकाबपोश दो महिलाओं ने शनिवार दोपहर 12 बजे 14 वर्षीय लड़की को पकड़कर उसकी चोटी काट दी। इसके बाद महिलाएं भाग गईं। लड़की के पिता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनकी बेटी अपने चाचा के घर पढ़कर अपने घर वापस आ रही थी। रास्ते में करीब 50 मीटर क्षेत्र में मक्की के खेत थे।
विज्ञापन
लड़की खेत में पहुंची तो नकाबपोश दो महिलाओं ने उसे दबोच लिया और उसके बाल काट दिए। लड़की ने घर पर आपबीती सुनाई। लड़की सदमे में है। पिता ने रिश्तेदारों और गांव वालों को इकट्ठा कर बाल काटने वाली महिलाओं की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ज्वालामुखी क्षेत्र में इस तरह की अजीबोगरीब घटना से दहशत का माहौल है। लोग आशंकित हैं कि कहीं दोबारा से चोटी गिरोह क्षेत्र में सक्रिय तो नहीं हो गया। इलाके में दो वर्ष पहले भी चोटी काटने की दर्जनों घटनाएं सामने आई थीं।
विज्ञापन