{"_id":"6a5ccbd8abf94c795401a361","slug":"two-major-colleges-in-shimla-received-1350-fewer-applications-shimla-news-c-19-sml1002-756097-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला के दो प्रमुख कॉलेजों \nमें कम आए 1,350 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला के दो प्रमुख कॉलेजों में कम आए 1,350 आवेदन
विज्ञापन
कोटशेरा में 850, आरकेएमवी में 500 की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के दो सबसे बड़े सरकारी महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदनों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में घटी है।
राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा और राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में 1,350 आवेदन कम प्राप्त हुए हैं। राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 1,800 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पिछले सत्र 2025-26 में यह संख्या 2,650 थी जो पिछले साल की अपेक्षा 850 आवेदन कम हैं। कोटशेरा कॉलेज राजधानी के सबसे बड़े महाविद्यालयों में से एक है।
राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में भी आवेदन संख्या में कमी दर्ज की गई है। इस बार आरकेएमवी में 2,600 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि पिछले सत्र में 3,100 मिले थे, यहां 500 की कमी है। आरकेएमवी प्रदेश के प्रमुख महिला महाविद्यालयों में शामिल है। दोनों कॉलेजों में आवेदन कम होने के बावजूद प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। मेरिट सूची जारी होने के बाद दस्तावेजों के सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम प्रवेश संख्या इसी प्रक्रिया के बाद तय होगी। आवेदन घटने के कारणों पर अभी तक किसी भी कॉलेज ने आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। उच्च शिक्षा विभाग ने भी इस संबंध में कोई विश्लेषण जारी नहीं किया है।
सीटों और मेरिट पर असर की आशंका उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राजधानी के दोनों प्रमुख सरकारी महाविद्यालय पिछले वर्ष के आवेदन आंकड़ों तक नहीं पहुंच पाए हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि आवेदन संख्या में आई कमी का सीटों के भरने पर कितना असर पड़ता है। इसका प्रभाव कट-ऑफ और मेरिट सूची पर भी देखने को मिल सकता है। शुरुआती आंकड़े संकेत देते हैं कि नए शैक्षणिक सत्र में दोनों कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम रह सकती है।