{"_id":"61227fd78ebc3e79a76f49c0","slug":"two-labourers-died-after-hit-by-unknown-vehicle-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो मजदूरों की मौत
Sun, 22 Aug 2021 10:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, इंदौरा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, इंदौरा (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:18 PM IST
सार
प्रवासी मजदूर पिछले पांच साल से भदरोया में काम के सिलसिले में रह रहे थे, जो आज किसी काम से डमटाल आए थे। वापस जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आए दो मजदूरों की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना क्षेत्र डमटाल में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। यह हादसा नेशनल हाईवे डमटाल पर हुआ।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना डमटाल के एएसआई शेर सिंह मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत पठानकोट अस्पताल के लिए भेजा, लेकिन उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की पहचान मनिकेत पुत्र जगत राम गांव घरजारा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर पिछले पांच साल से भदरोया में काम के सिलसिले में रह रहे थे, जो आज किसी काम से डमटाल आए थे। वापस जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी डमटाल हरिश गुलेरिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन