{"_id":"64382b6a895bdc77ce0e1268","slug":"two-laborers-died-due-to-being-buried-under-debris-in-basantpur-notikhad-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत, बसंतपुर में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत, बसंतपुर में हुआ हादसा
Thu, 13 Apr 2023 09:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुन्नी (शिमला)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुन्नी (शिमला)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Apr 2023 09:49 PM IST
सार
शिमला से सटे बसंतपुर क्षेत्र में नोटीखड्ड में सड़क किनारे खुदाई के दौरान दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। दोनों मजदूर नेपाल के रहने वाले थे।
विज्ञापन
मजदूरों की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे बसंतपुर क्षेत्र में नोटीखड्ड में सड़क किनारे खुदाई के दौरान दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। दोनों मजदूर नेपाल के रहने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक यह मजदूर यहां रेत निकालने के लिए अवैध रूप से खुदाई कर रहे थे इसी दौरान मलबे में दब गए। यह घटना बीती रात की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को सुन्नी पुलिस थाना को इसकी सूचना मिली।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जेसीबी की मशीन की मदद से मलबे को हटाया गया। देर शाम तक यह सर्च अभियान चला और आठ बजे के करीब मलबे से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा इनका कोई भी रिश्तेदार मौके पर नहीं पहुंचा था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन