{"_id":"6126677ec5bde4722451c7b4","slug":"two-laborers-buried-in-landslide-one-died-another-one-injured-in-lahul-spiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल के खुरिक में भूस्खलन, दो मजदूर दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल के खुरिक में भूस्खलन, दो मजदूर दबे, एक की मौत
Wed, 25 Aug 2021 09:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लाहौल-स्पीति
अमर उजाला नेटवर्क, लाहौल-स्पीति
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:23 PM IST
सार
हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला प्रशासन ने पुलिस थाना समदो के जवानों को तैनात किया है
।
विज्ञापन
भूस्खलन से मजदूर की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश केजनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के स्पीति उपमंडल के खुरिक गांव में भूस्खलन होने से दो मजदूर दब गए। इनमें हरि नाम के एक कामगार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा बुधवार को देर शाम को हुआ। उसे उपचार के लिए काजा अस्पताल में दाखिल कर दिया है। डीसी लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
उधर, हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों मंडी, कांगड़ा और शिमला में मंगलवार रात को झमाझम बादल बरसे। बुधवार को मौसम मिलाजुला रहा। बारिश के चलते प्रदेश में छोटी-बड़ी 84 सड़कें बंद हो गई हैं। बिलासपुर में दो और मंडी-सिरमौर और कांगड़ा में एक-एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
शिमला जिले में एक पक्के मकान को भी नुकसान हुआ है। हिमाचल के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 27 और 28 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन