फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two Killed pickup vehicle accident in Kinnaur Himachal Pradesh

Kinnaur Accident: सड़क से 500 फीट नीचे खड्ड में गिरी जीप, दो लोगों की मौके पर मौत

Sat, 02 Sep 2023 05:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Sep 2023 05:19 PM IST
सार

जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 फीट नीचे शुतिंग खड्ड में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two Killed pickup vehicle accident in Kinnaur Himachal Pradesh
खड्ड में गिरी जीप। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूह उपमंडल के अंतर्गत ठंगी पिब्बर स्पेन के समीप एक जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर स्कीबा पीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना मूरंग के मुताबिक जीप में सवार होकर दो लोग कुन्नू चारंग से मूरंग की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


इसी बीच ठंगी पिब्बर स्पेन के समीप जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 फीट नीचे शुतिंग खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक अनित राज आयु 37 निवासी गांव ठंगी तहसील मूरंग जिला किन्नौर और नेपाल निवासी रमेश आयु 22 की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ठंगी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस थाना मूरंग से कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार, आरक्षी जतिन और आरक्षी अभय की टीम मौके पर पहुंचे और आईटीबीपी और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू करके शवों को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। प्रशासन की ओर तहसीलदार मूरंग राजेश नेगी ने फौरी राहत के तौर पर मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। डीएसपी किन्नौर नवीन जालटा ने बताया सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed