{"_id":"63b51ef27ac2251daa659f38","slug":"two-killed-indian-oil-tanker-fall-in-pandoh-dam-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi Accident News: मंडी के पंडोह डैम में गिरा टैंकर, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Accident News: मंडी के पंडोह डैम में गिरा टैंकर, दो युवकों की मौत
Wed, 04 Jan 2023 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:30 PM IST
सार
टैंकर कुल्लू की तरफ से तेल छोड़कर लौट रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर पंडोह डैम में जा गिरा। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पंडोह डैम में गिरा टैंकर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर मंडी से 22 किलोमीटर दूर कुल्लू की तरफ एक टैंकर अनियंत्रित होकर पंडोह डैम में जा गिरा। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। इनकी शिनाख्त विवेक शर्मा (35) पुत्र अरुण कुमार निवासी अलोह जिला कांगड़ा और उमेश कुमार (25) पुत्र सोमनाथ गांव छत्र पुर जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसा बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे हुआ। टैंकर तेल छोड़कर कुल्लू से वापस आ रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना हो गईं। लोगों की मदद से शवों को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद डैम से निकाला गया। दोपहर करीब 1:00 बजे तक सर्च आपरेशन जारी रखा गया। ऐसी आशंका थी कि टैंकर में और लोग भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि टैंकर पंजाब का है और कुल्लू की तरफ से तेल छोड़कर लौट रहा था। डैम से दो शव निकाले गए हैं।जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत जारी कर दी गई है।
विज्ञापन