{"_id":"59a5063a4f1c1bce018b466b","slug":"two-killed-in-road-accident-at-sirmaur-and-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू और सिरमौर में सड़क हादसे, दो की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू और सिरमौर में सड़क हादसे, दो की मौत, पांच लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Aug 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू और सिरमौर जिले में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पहला हादसा सिरमौर के शिलाई में हुआ है।
विज्ञापन
यहां एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, कुल्लू जिला के गड़सा में भी एक वैन के पलटने से चालक की मौत हो गई। इस हादसे में भी तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस के अनुसार वैन में कुल पांच लोग सवार थे जिसमें एक मरीज भी शामिल था।
विज्ञापन
ये सभी कुल्लू अस्पताल की ओर आ रहे थे कि अचानक गड़सा के पास वैन सड़क से पलट गई। इससे चालक के सिर पर गहरी चोटें लगी और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे तीन लोगों को हल्की चोटें लगी हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।
दोनों ही हादसे मंगलवार सुबह के समय हुए हैं। दोनों मामलों की जांच चल रही है।