{"_id":"58b446dc4f1c1bde668307d3","slug":"two-killed-in-car-accident-at-rohru-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिमला के रोहड़ू में कार हादसा, दो युवकों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के रोहड़ू में कार हादसा, दो युवकों की मौके पर ही मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते रोहड़ू में बशला गांव के समीप एक कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल है जिसे शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान अजय गिल निवासी बशला उम्र 26 साल, शक्ति सिंह निवासी गाव सरास तहसील रोहड़ू के तौर पर हुईं है। मृतक अजय गिल का भाई बौबी गिल घायल है। पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब सवा सात बजे हुआ है।
विज्ञापन
हादसे का शिकार तीनों लोग शाम के समय अढाल गांव से बशला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू लाया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। डीएसपी मदन कांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन