फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two killed in Car accident at Rohru.

शिमला के रोहड़ू में कार हादसा, दो युवकों की मौके पर ही मौत

Thu, 24 Nov 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 24 Nov 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
Two killed in Car accident at Rohru.

शिमला के रोहड़ू में देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा रोहड़ू के खदराला के समीप हुआ है। एक मारुति कार के खाई में गिरने से इसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसा देर रात करीब 9 बजे हुआ है। दोनों युवक कार में सवार होकर खदराला से रोहड़ू की ओर आ रहे थे। हादसे में मारे गए दोनों युवक स्‍थानीय गांव के बताए जा रहे हैं। इनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


दोनों का रोहड़ू अस्पताल में पोस्टमार्टम कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा कैसे हुआ, अभी इसकी जांच चल रही है। गौरतलब है कि रोहड़ू और ठियोग में इस महीने 10 से ज्यादा कार हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed