{"_id":"58c045724f1c1b9465dc4692","slug":"two-killed-during-tree-cutting-work-at-nerwa-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीड़ का पेड़ गिराते समय हादसा, ठेकेदार समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीड़ का पेड़ गिराते समय हादसा, ठेकेदार समेत दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के नेरवा इलाके के शिहक्यार में मंगलवार शाम चीड़ का पेड़ गिराते समय उसकी चपेट में आने से ठेकेदार समेत दो की मौत हो गई। हादसे में मौके पर मौजूद दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिहक्यार बस्ती के ऊपर चीड़ के 18 पेड़ खतरा बने हुए हैं। इन पेड़ों को गिराने का काम वन निगम ने ठेकेदार को दिया था। वन निगम ने इन पेड़ों को कटवाने का काम भराणु निवासी अमीरूदीन पुत्र शफी मोहम्मद को दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को एक पेड़ को गिराते समय तेज हवा चलने से वह विपरीत दिशा में गिर गया। पेड़ को रोकने के लिए बांधे गए रस्से की चपेट में ठेकेदार अमीरूदीन व अन्य तीन मजदूर आ गए। इसके बाद घायलों को नेरवा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
विज्ञापन
घायल अमीरूदीन ने नेरवा से कुछ ही दूर जाकर दम तोड़ दिया। नफीसुल (22) पुत्र रजाबुल हुसैन निवासी जलालपुर खास, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को आईजीएमसी शिमला से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। उसने वहां पर बुधवार सुबह दम तोड़ दिया।
दो अन्य घायलों सुख राम पुत्र मोतिया राम निवासी अजीतपुर नेरवा व मोहम्मद नाबिल पुत्र बशीर निवासी जलाल पुर खास, जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का आईजीएमसी शिमला में इलाज चल रहा है।
चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट सीमा मेहता व प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी शशि दत्त शर्मा ने हादसे पर शोक जताया। उधर, एसएचओ नेरवा नरेंद्र सिंह ने अमीरूदीन व नफीसुल की मौत की पुष्टि की है। कहा कि घायलों का उपचार चल रहा है।