{"_id":"643991461b079c284705bd67","slug":"two-killed-as-vehicle-fall-in-200-feet-deep-gorge-in-rohru-shimla-himachal-pradesh-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohru Accident: थमटाड़ी के पास खाई में लुढ़का वाहन, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohru Accident: थमटाड़ी के पास खाई में लुढ़का वाहन, दो युवकों की मौत
Fri, 14 Apr 2023 11:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:16 PM IST
सार
गाड़ी में बैठे दोनों युवक फोन पर व्यस्त थे। इस दौरान गाड़ी तकनीकी खराबी के कारण सड़क से करीब 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहड़ू-थमटाड़ी सड़क पर वीरवार रात को वाहन के खाई में लुढ़कने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश (28) पुत्र चिंपू राम वीपीओ डाढ तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा और चेत राम (32) पुत्र टेक चंद गांव घरेड़ी तहसील सलूनी जिला चंबा के रूप में हुई है। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि जब यह हादसा पेश आया उस समय चालक गाड़ी से बाहर उतरा था।
विज्ञापन
गाड़ी में बैठे दोनों युवक फोन पर व्यस्त थे। इस दौरान गाड़ी तकनीकी खराबी के कारण सड़क से करीब 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। सिविल अस्पताल में दोनों युवकों को मृत घोषित किया गया। दोनों युवक रोहड़ू के थमटाड़ी के पास लगे क्रशर की मरम्मत करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन