फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two IT parks will be developed on the lines of Mohali in himachal

प्रदेश में मोहाली की तर्ज पर विकसित होंगे दो आईटी पार्क, 300 को मिलेगा स्वरोजगार

Mon, 16 Jul 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Jul 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Two IT parks will be developed on the lines of Mohali in himachal

हिमाचल के आईटी पार्क मोहाली में स्थापित पार्क की तर्ज पर बनेंगे। पहले शिमला के मैहली में मोहाली स्थित आईटी पार्क का मिनी मॉडल तैयार किया जाएगा। उसके बाद केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने पर कांगड़ा के गगल में भी एक वैसा ही आईटी पार्क विकसित किया जाएगा, जैसा मोहाली में है।

विज्ञापन


यह जानकारी आईटी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने दी। उन्होंने कहा कि अगले साल के अंत तक शिमला का मैहली स्थित पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। 
कहा कि शिमला में 1400 वर्ग मीटर क्षेत्र में आईटी पार्क बनाया जा रहा है।

इसमें 250 से 300 लोगों को अपना हुनर दिखाने और स्वरोजगार पाने का मौका मिलेगा। इसमें नए उद्यमियों को सॉफ्टवेयर विकसित करने और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। 

विज्ञापन

तैयार करने में लगेंगे करीब 18 महीने

Two IT parks will be developed on the lines of Mohali in himachal

इसे तैयार करने में करीब 18 महीने लगेंगे। यानी, इसे अगले साल के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। कांगड़ा के गगल में आईटी विभाग के पास करीब 27 बीघा जमीन है। यह भी एसटीपीआई को दी जा रही है।

यहां आईटी पार्क बनाने का मसौदा आगामी कैबिनेट बैठक में जाएगा। उसके बाद इसे भारत सरकार के सॉफ्टवेयर टेकभनालॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के पास भेजा जाएगा। यहां मोहाली पार्क की तरह पास में एयरपोर्ट भी है।

गूगल, एमेजॉन जैसी कंपनियों को न्योता देंगे 

Two IT parks will be developed on the lines of Mohali in himachal

इसे हूबहू मोहाली पार्क की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि वाकनाघाट में आईटी विभाग के पास विभाग की 322 बीघा जमीन पड़ी है।

यहां गूगल, एमेजॉन जैसी कंपनियों को डाटा बैंक बनाने के विभाग जमीन देने का ऑफर दे सकता है। कहा कि कोल्ड एरिया में आईटी डाटा बैंक बनाने से कंपनियोें का कूलिंग वगैरह में बिजली और अन्य तरह का कम खर्च आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed