फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Food Supply Department employees are not receiving their increased salaries.

Shimla News: खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मियों को नहीं मिल रहा बढ़ा वेतन

Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Food Supply Department employees are not receiving their increased salaries.
शिमला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिल पा रहा। इस कारण कर्मचारियों में सरकार के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि विभिन्न विभागों में दैनिक वेतनभोगी और पार्ट टाइम कर्मचारियों की मजदूरी में संशोधन कर दिया है। इस संबंध में जून में अधिसूचना भी जारी हो गई थी लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी 40 से अधिक कर्मचारियों को इस सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि इस बारे में उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों को भी कई बार सूचित किया है, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब वित्त विभाग ने दरें संशोधित कर दी हैं और अन्य विभागों में इसका लाभ मिल रहा है तो खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों को इससे वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमल चौहान ने बताया कि बाकी विभागों में बढ़ी हुई दरों का लाभ कर्मचारियों को मिल गया है, लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग में यह सुविधा क्यों शुरू नहीं हो पाई है। खाद्य आपूर्ति विभाग में इन कर्मचारियों की संख्या 40 से अधिक है। इन कर्मचारियों का कहना है कि वह विभाग का आधे से अधिक काम संभाल रहे हैं। विभाग में नियमित कर्मचारियों की भर्ती नहीं हो रही है, ऐसे में नियमित कर्मचारियों के हिस्से का काम भी उन्हें ही करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article