HRTC कर्मियों की 'हैप्पी दिवाली', एकसाथ मिलेंगी डीए की दो किस्तें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी के साढ़े आठ हजार कर्मचारियों को डीए की दो किस्तें एक साथ देकर दिवाली का तोहफा दे दिया है। कर्मचारियों का डीए जुलाई 2015 और जनवरी, 2016 से देय था।
वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण एचआरटीसी को यह लाभ नहीं दिया गया था। दिवाली के पहले एचआरटीसी कर्मचारियों को डीए की किस्त जारी हो जाएगी। एचआरटीसी की बीओडी की बैठक के बाद परिवहन मंत्री जीएस बाली ने प्रेसवार्ता में कहा कि दिवाली से पहले कर्मचारियों की तनख्वाह में डीए की किस्त जुड़कर आएगी जबकि बाकीमहीनों के डीए का पैसा कर्मचारियों के जीपीएफ में जाएगा।
इससे एचआरटीसी प्रबंधन पर एकमुश्त 18 करोड़ और हर महीने एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बाली ने कहा कि पेंशनरों को भी जल्द डीए की किस्त जारी होगी। इस मामले को कैबिनेट में ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी 70 नई छोटी बसें की खरीदारी करने जा रहा है। अभी निगम ने 300 बसों की खरीदने का फैसला लिया है। अगले महीने से यह बसें आनी शुरू हो जाएगी।
पेंशनरों को अगस्त महीने की पेंशन रिलीज
बाली ने एचआरटीसी के पेंशनरों की अगस्त महीने की पेंशन रिलीज कर दी है। उन्होंने कहा कि सितंबर महीने के पेंशन का मामला प्रदेश सरकार को भेजा गया है। पैसा रिलीज के तुरंत बाद सितंबर की पेंशन को रिलीज किया जाएगा।
6 जिलों में राजीव थाली के टेंडर
परिवहन निगम 6 जिलों में राजीव थाली योजना शुरू करने जा रहा है। निगम प्रबंध ने इसके टेंडर कर दिए हैं। इसमें नहान, हमीरपुर, ऊना, सोलन, शिमला और बिलासपुर शामिल हैं। पालमपुर, जोगेंद्रनगर, नगरोटा व अन्य क्षेत्रों में इस योजना को शुरू करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। राजीव थाली 25 रुपये में मिलेगी।
साप्ताहिक अवकाश भी बहाल किए गए
जीएस बाली ने एचआरटीसी कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश को बहाल कर दिया है। एक अक्तूबर तक कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश बहाल होंगे जबकि इसके बाद कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश मान्य नहीं होंगे। चालक परिचालकों का जिस दिन अवकाश होगा, उन्हें छुट्टी करनी होगी।
अब घर बैठे बसों की सीट होगी बुक
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मोबाइल ऐप लांच किया है। अब लोग घर बैठे एचआरटीसी की साइट पर जाकर किसी भी स्टेशन पर जाने वाली बस की सीट बुक करा सकेंगे।
हिमुडा और लोनिवि नहीं कर रहा अड्डों का निर्माण
बाली ने कहा कि शहरों में नए बस अड्डों का निर्माण करने के लिए हिमुडा और लोनिवि को पैसा दिया है, लेकिन दोनों महकमों की लेटलतीफी के चलते अड्डों का निर्माण नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले के पुन: पुटअप करेंगे।
सीनियर सिटीजन को ‘सम्मान कार्ड’, किराये में मिलेगी छूट
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सीनियर सिटीजन के लिए सम्मान कार्ड योजना शुरू की है। इसमें सीनियर सिटीजन को किराये में 30 फीसदी की छूट मिलेगी। यह कार्ड 50 रुपये में बनेगा। इससे पहले एचआरटीसी ने सीनियर सिटीजन के लिए स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की थी। इसमें 10 फीसदी राज्य से बाहर जबकि 20 फीसदी हिमाचल में छूट दी जा रही थी।
बाली ने प्रेसवार्ता में कहा कि सीनियर सिटीजन हिमाचल और बाहरी राज्यों में 30 रुपये किराये में छूट के साथ सफर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिकल बस का सफल ट्रायल हुआ है। नवंबर तथा दिसंबर माह में इस प्रकार की और बसों का ट्रायल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम 15 से 20 बसें वैट लीज पर ली जाएंगी। लंबे रूटों के लिए 30 बसों की खरीद की जा रही है।