फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two injured in bear attacks in Kullu Himachal Pradesh

कुल्लू: भालुओं ने हमला कर दो युवकों को किया लहूलुहान

Fri, 12 Nov 2021 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Nov 2021 01:43 PM IST
सार

दोनों युवक लपाह गांव में महिला का अंतिम संस्कार कर अपने गांव बनाऊगी लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में दो भालुओं ने इन पर जानलेवा हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Two injured in bear attacks in Kullu Himachal Pradesh
घायल युवकों को उठाकर अस्पताल ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुल्लू जिले में ग्राम पंचायत गाड़ापारली में भालुओं ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घायलों के सिर, हाथ और पैर में जख्म हो गए हैं। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज ले गए। 

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया है। अंधेरे में दोनों युवकों ने भागकर जान बचाई है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के तहत आने वाली गाड़ापारली पंचायत के लोग इस घटना से दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे युवक लपाह गांव में महिला का अंतिम संस्कार कर अपने गांव बनाऊगी लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में दो भालुओं ने इन पर जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन


युवकों ने परिजनों को हमले की सूचना फोन से दी। इसके बाद परिजन ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश में जुट गए। गांव से कुछ ही दूरी पर युवक घायल अवस्था में मिले। सड़क सुविधा न होने के कारण उन्हें उपचार के लिए रात को नहीं लाया जा सका। शुक्रवार सुबह दस किलोमीटर कुर्सी पर उठाकर घायलों को बिहाली स्थित सड़क तक लाया गया, जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पुष्टि ग्राम पंचायत प्रधान यमुना देवी ने की। कहा कि 32 वर्षीय कमली राम तथा 36 वर्षीय प्रेमचंद पर दो भालुओं ने हमला किया है। कमली राज का उपचार सैंज में चल रहा है। प्रेमचंद को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कुल्लू रेफर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed