{"_id":"66b306075c884837e90802c0","slug":"two-ias-officers-of-himachal-cadre-will-serve-in-the-central-govt-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: हिमाचल कैडर के दो आईएएस अधिकारी केंद्र सरकार में देंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: हिमाचल कैडर के दो आईएएस अधिकारी केंद्र सरकार में देंगे सेवाएं
Wed, 07 Aug 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:15 PM IST
सार
प्रदेश के दो आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग और अमनदीप गर्ग केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग व अमनदीप गर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के दो आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग और अमनदीप गर्ग केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे। केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने दोनों अधिकारियों को विभागों की जिम्मेवारियां सौंप दी हैं। इस बाबत कार्मिक मंत्रालय ने भी मंजूरी दी है। प्रदेश सरकार की ओर से रिलीव करने के बाद दोनों अधिकारी दिल्ली में सेवाएं देंगे। इन दोनों अधिकारियों के दिल्ली जाने से प्रदेश में अफसरों का संकट अब और गहरा जाएगा।
विज्ञापन
1996 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और प्रधान सचिव निर्वाचन के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें केंद्रीय चुनाव आयोग में डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्हें वेतन अतिरिक्त सचिव रैंक का मिलेगा। 1999 बैच के आईएएस अधिकारी और प्रदेश के प्रधान सचिव वन और कार्मिक अमनदीप गर्ग को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन