Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two health supplement samples fail; heavy metals detected

Shimla News: हेल्थ सप्लीमेंट के दो सैंपल फेल, हैवी मेटल मिले

Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two health supplement samples fail; heavy metals detected
आठ पाए गए मिसब्रांडेड, आईजीएमसी और लक्कड़ बाजार की दुकानों से भरे थे सैंपल
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद बिक्री बंद करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में सेहत सुधारने के नाम पर बेचे जा रहे हेल्थ सप्लीमेंट की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की ओर से आईजीएमसी और लक्कड़ बाजार क्षेत्र की दुकानों से लिए हेल्थ सप्लीमेंट के सैंपल की जांच रिपोर्ट में कई खामियां सामने आई हैं।
हेल्थ सप्लीमेंट वो उत्पाद होते हैं जो शरीर को विटामिन, मिनरल और प्रोटीन प्रदान करते हैं, यह कैप्सूल, टैबलेट, पाउडर या तरल रूप में आते हैं। जांच में दो सैंपल अनसेफ पाए गए हैं, जबकि आठ सैंपल मिसब्रांडेड घोषित किए हैं। अनसेफ पाए गए सैंपल में हैवी मेटल की मौजूदगी सामने आई है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने संबंधित उत्पादों की बिक्री बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम ने लक्कड़ बाजार स्थित दवा की दुकानों में बिकने वाले हेल्थ सप्लीमेंट के सैंपल भरे थे।
विज्ञापन


इनमें रिचार्ज एक्टिव कैप्सूल, बॉन फिक्स टोटल टैबलेट, मायोएज टी टैबलेट, न्यूट्रिबिस टैबलेट, लार्फिकॉन डीएस सिरप, नैपोजीन, मेडिया लिग सॉफ्ट जेल, न्यू सुप्रा प्लस टैबलेट और मैक्रोप्रॉक प्रोटीन पाउडर सहित अन्य उत्पाद शामिल हैं। इन हेल्थ सप्लीमेंट का इस्तेमाल शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने, प्रोटीन और विटामिन की जरूरत को पूरा करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शारीरिक कमजोरी से उबरने के लिए किया जाता है। कुछ सप्लीमेंट बीमारी के बाद कमजोरी या पोषण की कमी के दौरान भी इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में दो उत्पादों में हैवी मेटल मिलने से विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने संबंधित दुकानदारों और संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। विभाग का कहना है कि हैवी मेटल युक्त उत्पादों का सेवन शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इन उत्पादों की बिक्री नहीं की जानी चाहिए। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद संबंधित विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच रिपोर्ट में सामने आईं कमियां
हेल्थ सप्लीमेंट के सैंपल की जांच रिपोर्ट में कुछ कमियां सामने आई हैं। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकानदारों और विक्रेताओं को इन उत्पादों की बिक्री बंद करने की हिदायत दी है। साथ ही उन्हें नोटिस भी जारी किए हैं। विभाग की ओर से बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और हेल्थ सप्लीमेंट की नियमित जांच की जा रही है।
-डॉ. विजया, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article