फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two girl student commits suicide by jumping in satluj river near Rampur Himachal

सातवीं की दो छात्राओं ने नदी में कूदकर दे दी जान, दोनों एक ही गांव की

Mon, 05 Mar 2018 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ब्रौ (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला ब्यूरो, ब्रौ (रामपुर बुशहर) Updated Mon, 05 Mar 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Two girl student commits suicide by jumping in satluj river near Rampur Himachal

दो छात्राओं ने नदी में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। मामला शिमला जिले के रामपुर का है। पुलिस थाना ब्रौ के तहत आने वाले ब्रौ पुल के पास रविवार को दो छात्राओं ने सतलुज नदी में कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही ब्रौ पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से छात्राओं के शव नदी से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाले। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक तुनन पंचायत के कोहतीसेर गांव की कन्या स्कूल में सातवीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं रुचि (14) पुत्री प्रकाश और संदीपिका (14) पुत्री रोशन लाल गांव कोहतीसेर, तहसील निरमंड घर से रामपुर फाग मेले के लिए निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से निकलकर दोनों छात्राएं ब्रौ पुल के पास पहुंचीं और सुबह पौने 11 बजे सतलुज नदी में छलांग लगा दी। छात्राओं के  नदी में कूदने की जब लोगों को जानकारी मिली तो वे नदी के आर-पार बचाव करने में जुट गए।

स्थानीय निवासी पवन कुमार, विजय गुप्ता, विजय चौहान और ध्रुव ने रस्सियों के सहारे नदी में कूदकर एक छात्रा को बाहर निकाला। 

आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

Two girl student commits suicide by jumping in satluj river near Rampur Himachal

वहीं हादसा स्थल से करीब 600 मीटर आगे दूसरी छात्रा के शव को स्थानीय निवासी टिक्कम और मदन ने नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही ब्रौ पुलिस थाने से पुलिस और अग्निशमन विभाग रामपुर का दल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने दोनों छात्राओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी और निरमंड अस्पताल पहुंचाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस दोनों छात्राओं के परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने बताया कि सतलुज नदी में कूदने से दो छात्राओं की मौत हुई है।

पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस छात्राओं के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों को पता लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed