फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two employees absconding after killed a businessman at mandi himachal

कारोबारी की हत्या कर कैश लेकर दो कर्मचारी फरार

Mon, 05 Nov 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Mon, 05 Nov 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Two employees absconding after killed a businessman at mandi himachal

 कारोबारी की हत्या कर कैश और मोबाइल लेकर दो कर्मचारी फरार हो गए। वारदात रविवार रात को सुंदरनगर के कनैड गांव में अंजाम दी गई। शव कर्मचारियों के क्वार्टर से बिस्तर के नीचे बरामद किया गया।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है जो जगह-जगह दबिश दे रही है। आरोपी कितना कैश ले गए हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत रघु ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मृतक के मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही है।  
पुलिस के अनुसार धंधरास निवासी श्याम लाल कनैड में एल्युमिनियम फिटिंग का काम करता था। उसके पास दो कर्मचारी पिछले कुछ समय से काम करते थे। श्याम लाल ने दोनों को अपने स्टोर के साथ ही रहने के लिए क्वार्टर का इंतजाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two employees absconding after killed a businessman at mandi himachal

रविवार शाम को करीब 6 बजे श्याम लाल को फोन आया कि दोनों कर्मचारियों में झगड़ा हुआ है। एक को गंभीर चोट आई है। इसे पर श्याम लाल वहां पहुंचा और कर्मचारी को कनैड में एक निजी क्लीनिक में उपचार के लिए ले गया।

इसके बाद श्याम लाल कर्मचारियों के साथ उनके क्वार्टर में गया था। लेकिन इसके बाद से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। सोमवार सुबह पांच बजे परिजनों को इसकी भनक लगी। परिवार के लोग क्वार्टर पहुंचे तो वहां ताला लगा था।

उन्होंने पंचायत के उप प्रधान भूपेंद्र वालिया को वहां बुलाया और ताला तोड़कर भीतर गए। अंदर एक बिस्तर के नीचे श्याम लाल को मृत अवस्था में पाया। उनके सिर और नाक से खून बहा था।

उप प्रधान ने तुरंत पुलिस को बुलाया। जांच में श्याम लाल की जेब से रुपये और मोबाइल फोन गायब पाया गया। एसपी मंडी और डीएसपी ने घटना स्थल का दौरा किया है। फोरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed