{"_id":"5f20167e8ebc3e63931605b7","slug":"two-drivers-from-haryana-escape-from-theog-quarantine-center-before-corona-test-report-comes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले ठियोग क्वारंटीन सेंटर से हरियाणा के दो चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले ठियोग क्वारंटीन सेंटर से हरियाणा के दो चालक फरार
Tue, 28 Jul 2020 05:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Jul 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊपरी शिमला के प्रवेश द्वार ठियोग में सेब ढुलाई का काम करने के लिए हरियाणा के हिसार से पराला मंडी पहुंचे दो ट्रक चालक संस्थागत क्वारंटीन सेंटर से फरार हो गए हैं। कोरोना वायरस के लक्षण पर दोनों के सैंपल लिए गए थे। रिपोर्ट आती, उससे पहले ही दोनों सोमवार रात को फरार हो गए। घटना से पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। मंगलवार सुबह एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस को सर्च ऑपरेशन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ठियोग थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब मामला दर्ज कर दोनों की तलाश में जुटी है। चालकों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। इनके परिजनों से संपर्क कर बातचीत की जा रही है। उल्लेखनीय है कि क्वारंटीन सेंटर के मुख्य गेट पर ताला लटका रहता है। पुलिस की निगरानी भी रहती है, लेकिन इन दोनों के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन