फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in shimla.

जहरीला पदार्थ निगलने से मां-बेटे की मौत

Sun, 06 Dec 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 06 Dec 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
two died in shimla.

जहरीले पदार्थ के सेवन से एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। दोनों ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ा। इसके अलावा महिला की दो बेटियां अस्पताल में दाखिल हैं। दोनों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। मामला गंभीर है लेकिन अभी तक इस बारे में मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन


हालांकि आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डा. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक रोहड़ू के एक गांव के इस पूरे परिवार को गंभीर हालत में आईजीएमसी लाया गया। इसमें महिला कली देवी (30), प्रकाश (8), बेटी कल्पना और शीतल शामिल हैं। चिकित्सकों ने चारों के अस्पताल पहुंचते ही इलाज शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


लेकिन बच्चों की मां कली देवी ने शनिवार सुबह साढ़े दस बजे दम तोड़ दिया। इसके बाद बेटे प्रकाश की दोपहर साढ़े चार बजे मौत हो गई। वहीं दोनों बेटियों का आईजीएमसी में इलाज चल रहा है। लेकिन दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों आईसीयू में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डा. राहुल राव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस पूरे परिवार ने चूहे मारने की दवाई का सेवन कर रखा है। दवाई कैसे खाने में मिली यह जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed