{"_id":"5d0251b9bdec226db96ae77f","slug":"two-died-in-pickup-vehicle-accident-in-nankhari-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो लोगों की मौत
Thu, 13 Jun 2019 07:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Jun 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी-खमाड़ी सड़क पर आदर्श नगर के नजदीक बतनाल के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और दो अन्य घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ननखड़ी थाना से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप नंबर एचपी 62-3339 में सवार चार लोग ननखड़ी से घर की ओर जा रहे थे कि अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
इस हादसे में सुरेंद्र कुमार (33) पुत्र मदन लाल गांव गागरी डाकघर खमाड़ी और यशपाल (45) पुत्र कलम सिंह गांव करोली डाकघर खमाड़ी की मौके पर मौत हो गई। वहीं सौरभ (16) पुत्र यशपाल गांव करोली डाकघर खमाड़ी और भूषण (33) पुत्र मोहन लाल गांव गागरी डाकघर खमाड़ी दोनों घायल हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है सभी लोग एक ही पंचायत के हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी अस्पताल में भेज दिया है जबकि घायलों का ननखड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ननखड़ी सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और अन्य दो लोग घायल हैं। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी में इलाज चल रहा है। मृतकों का शव पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुटी है।