{"_id":"585b67404f1c1b6752e39d53","slug":"two-died-in-accident-near-baddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में ट्रैक्टर गिरने से चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में ट्रैक्टर गिरने से चालक समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी के एमबी उद्योग के पास नाले में ट्रैक्टर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा मंगलवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर सवार दोनों एलंबिक चौक से लक्कड़ डिपो की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर नाले में पलट गया। घायलों को एंबुलेंस से बद्दी सीएचसी लाया गया, लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों यूपी के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। बरोटीवाला थाना के तहत मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के नाले में गिरने से इस पर सवार चालक समेत एक अन्य की मौत हो गई। हादसा एमबी फुटवेयर उद्योग के समीप हुआ।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान चालक सुरिंद्र कुमार उम्र 40 वर्ष सुपुत्र प्रियांशू निवासी उत्तर प्रदेश, जय प्रकाश उम्र 38 वर्ष सुपुत्र मदन लाल निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बद्दी ले जाते हुए चालक की मौत हो गई।
जबकि ट्रैक्टर पर सवार दूसरे व्यक्ति की पीजीआई रेफर करने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। ट्रैक्टर नंबर एचपी 12 सी 1659 रात के समय एलंबिक चौक से लक्कड़ डिपो की ओर आ रहा था।
इस दौरान नाले में जा गिरा। नाले में ट्रैक्टर के गिरने से एक व्यक्ति का सिर दीवार से टकरा गया। बरोटीवाला थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी लोगों के अनुसार चालक काफी तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा था।