{"_id":"56e58dbe4f1c1b933d8b4569","slug":"two-dead-after-house-collapses-due-to-heavy-rainfall-in-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मौसम का कहर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मौसम का कहर, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी/नालागढ़/शिमला
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
सोलन के टिप्परा गांव में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मकान जहां मलबे में दबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में शुक्रवार रात से जारी बारिश और बर्फबारी जानमाल पर भारी पड़ने लगी है। भारी बारिश से सोलन के दून हलके के जाबल टिप्परा गांव में शनिवार रात कच्चा मकान ढह गया। कमरे में सो रहे रामलोक (46) और सातवीं कक्षा में पढ़ रहे उनके छोटे बेटे अजय (14) की मलबे में दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे। रविवार सुबह एसडीएम हरिकेश मीणा, डीएसपी खजाना राम, थाना प्रभारी कमल चंद और चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम कर प्रशासन ने पीडि़त परिवार को 50 हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की है। दोपहरबाद बाप-बेटे का साथ लगते गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
उधर, लगातार बारिश और भू स्खलन के चलते प्रदेश में छोटी-बड़ी 50 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। रविवार को 35 रूटों पर एचआरटीसी बसें नहीं चलीं। किन्नौर में सुबह पूह के पास एनएच- 5 बंद रहा। दोपहरबाद सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद इसे बहाल किया।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी का दावा किया है कि सड़कें बहाल के लिए कर्मचारियों और मशीनरी को मौके पर भेज दिया है। मौसम खराब होने के कारण सिरमौर समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। कई क्षेत्रों में तूफान के चलते घरों के छतें उड़ गई हैं। कृषि और बागवानी को भी भारी नुकसान हुआ है।
कहां-कितनी बर्फबारी
चूड़धार====35 सेंटीमीटर
केलांग====23 सेंटीमीटर
हंसा====15 सेंटीमीटर
कोठी====14 सेंटीमीटर
कल्पा====10 सेंटीमीटर
कहां-कितनी बारिश
कसौली====55 मिमी
जुब्बड़हट्टी==48 मिमी
मनाली====45 मिमी
शिमला====44 मिमी
बिझड़ी====40 मिमी
जंजैहली====34 मिमी
झंडूता====30 मिमी
आज बारिश-बर्फबारी के साथ चलेगी तेज हवा- हिमाचल में सोमवार को पूरे प्रदेश में बारिश, बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। 15 और 16 मार्च को मौसम साफ रहेगा। 17 मार्च से फिर मौसम खराब होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। रविवार को शिमला समेत कई जिलों में हल्की बा रिश हुई। दिनभर घने बादल छाए रहे।