फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two days of heavy rain warning in Himachal

हिमाचल में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Wed, 23 Jul 2014 08:31 AM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
Two days of heavy rain warning in Himachal

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 23 और 24 जुलाई को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


आने वाले छह दिनों तक राज्य भर में दरमियानी से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में भी सामान्य बारिश होगी।

मंगलवार को राजधानी सहित कई इलाकों में बारिश हुई। शिमला में 22.0, धर्मशाला में 4.2, सोलन में 5.0, कांगड़ा में 22.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

पूरे सप्ताह खराब रहेगा मौसम

Two days of heavy rain warning in Himachal

सिरमौर जिलै के 15 से अधिक संपर्क मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सप्ताह भर प्रदेश का मौसम खराब रहेगा।

इस सप्ताह अधिकतर इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। अत्यधिक बारिश की चेतावनी 23 और 24 जुलाई को लेकर जारी की है।  

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
शिमला - 24.0
सुंदरनगर - 33.0
भुंतर - 24.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed