{"_id":"644f5addd9fc4258b80d8685","slug":"two-day-session-and-review-programme-at-rajiv-gandhi-government-engineering-college-nagrota-bagwan-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: नगरोटा बगवां में आज और कल होगा अधिवेशन, जुटेंगे देश और प्रदेश के 20 शिक्षाविद्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: नगरोटा बगवां में आज और कल होगा अधिवेशन, जुटेंगे देश और प्रदेश के 20 शिक्षाविद्
Mon, 01 May 2023 11:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)/जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)/जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 01 May 2023 11:54 AM IST
सार
अधिवेशन में देश-प्रदेश के लगभग 20 शिक्षाविद् और 100 प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश में तकनीकी संस्थानों में सुधार के लिए अपने-अपने विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय अधिवेशन एवं समीक्षा कार्यक्रम एक और दो मई को होगा। तकनीकी शिक्षा पर आधारित इस अधिवेशन में देश-प्रदेश के लगभग 20 शिक्षाविद् और 100 प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश में तकनीकी संस्थानों में सुधार के लिए अपने-अपने विचार साझा करेंगे। यह कार्यक्रम हिमाचल सरकार में सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग डॉ. अभिषेक जैन की अध्यक्षता में हो रहा है। प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग सुंदरनगर से निदेशक विवेक चंदेल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बतौर वक्ता डॉ. अभिषेक जैन, विवेक चंदेल, शुभकरन सिंह, डॉक्टर राजीव अहूजा, प्रो. प्रफुल्ल अग्निहोत्री, डॉ. जसपाल कौर, प्रो. राजिंदर कुमार पराशर, डॉ. आरुषि जैन, प्रो. राकेश सहगल, प्रो. हीरालाल सूर्यवंशी सहित कई शिक्षाविद् हिस्सा लेंगे। समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुवीर सिंह बाली शिरकत करेंगे।
विज्ञापन