{"_id":"5e91d47b8ebc3e768343f7ca","slug":"two-brothers-left-for-home-from-chandigarh-on-foot-ni-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: राशन खत्म होने के बाद चंडीगढ़ से हिमाचल के लिए निकले दो भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: राशन खत्म होने के बाद चंडीगढ़ से हिमाचल के लिए निकले दो भाई
Sat, 11 Apr 2020 08:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
युवकों को क्वारंटीन सेंटर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर के कलूर गांव के दो सगे भाई चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। लॉकडाउन के चलते वे क्वार्टर में रह रहे थे। कुछ दिन रहने के बाद इनका राशन खत्म हो गया। इसके बाद दोनों ने पैदल अपने घर पालमपुर जाने का निर्णय लिया। दोनों भाइयों ने बताया कि वे दो दिन से सब्जी आदि के ट्रकों में बैठकर यहां तक पहुंचे। वे 23 तारीख से पास बनाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पास नहीं बन पाया। उन्होंने पैदल ही अपने गांव तक जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
मंदली के ग्रामीणों ने युवकों को पैदल आते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत युवकों को एंबुलेंस में थानाकलां अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद के बाद दोनों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। इन्हें पुलिस की सहायता से राधास्वामी सत्संग ब्यास के पेखूवेला केंद्र में 14 दिन आईसोलेशन के लिए भेज दिया है। उधर, थाना प्रभारी बंगाणा मनोज कौंडल ने बताया कि दो युवकों को मंडली से पकड़ा गया है। इन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। यह युवक पालमपुर उपमंडल के कलूर गांव के हैं।
विज्ञापन