फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two brother drawn in beas river at himachal.

ब्यास नदी में बड़ा हादसा, नहाने उतरे दो भाई बहे

Tue, 13 Oct 2015 01:03 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
two brother drawn in beas river at himachal.

हिमाचल की ब्यास नदी में फिर बड़ा हादसा हो गया है। हमीरपुर के पास ब्यास नदी में नहाने के लिए उतरे दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। दोनों युवक आपस में चचेरे भाई थे और बहन के ससुराल से वापस लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार देर शाम हुआ है। दोनों युवक नदी में नहाने के लिए उतरे थे। यहां कुछ लोगों ने इन्हें नहाते हुए देखा।

विज्ञापन


इसी बीच पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से ये बह गए। पुलिस ने एक युवक का शव बरामद भी कर लिया है जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। इसके लिए गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया है। मृतकों में रामकिशन निवासी चमियाणा, सुजानपुर और राकेश कुमार शामिल हैं। दूसरे युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है।

विज्ञापन

घर पर आज है शादी

two brother drawn in beas river at himachal.

प्रारंभिक सूचना के अनुसार दोनों युवकों में से एक युवक के बड़े भाई की आज शादी भी है। मगर इस हादसे के बाद पूरा गांव गमगीन हो गया है। पुलिस के अनुसार देर शाम जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने दोनों युवकों को ब्यास में नहाते देखा था।

इसके बाद तलाश शुरू हुई तो एक शव बरामद कर लिया गया। फिलहाल मौके पर पुलिस ने सर्च अभियान चला रखा है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के लिए देहरा तक सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। गौरतलब है कि ब्यास में पहले भी कई लोग लापरवाही के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed