{"_id":"51c958476288eeedb253027b45caebc8","slug":"two-boys-swept-away-by-parvati-river-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी किनारे खींच रहे थे फोटो और तभी आई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी किनारे खींच रहे थे फोटो और तभी आई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 05 Oct 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिकर्ण घाटी के कसौल सि्थत पार्वती नदी किनारे फोटो लेते वक्त दो युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि, एक किसी तरह किनारे पर लग गया। जबकि दूससे का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
वहीं, कुल्लू के पिरड़ी में हुए एक अन्य सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पार्वती नदी में कसौल के पास मोहित सहगल निवासी सेक्टर 16 फरीदाबाद और यतिन नदी के पास फोटो खींच रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान चट्टान पर से पांव फिसल जाने से वे नदी में जा गिरे। इसके बाद यतिन तो किसी तरह बच गया। लेकिन, मोहित का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बाइक और बस टक्कर में दो युवकों की मौत
कुल्लू के साथ लगते पिरड़ी में बाइक और बस टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान कशिश गौतम निवासी गांधी नगर और शास्त्री नगर के राहुल के रूप में हुई है।
बस और बाइक में हुई टक्कर में घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।