{"_id":"632055ba4c148e76544c5ed6","slug":"two-bikes-and-an-omni-van-were-set-on-fire-in-the-bus-stand-pini-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: बस अड्डे में खड़ी दो बाइक और एक ओमनी वैन जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: बस अड्डे में खड़ी दो बाइक और एक ओमनी वैन जली
Tue, 13 Sep 2022 10:52 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:52 PM IST
सार
पीणी पंचायत के बनाशा गांव के बस स्टाप के पास एक मोटर साइकिल में स्पार्क होने से आग लगी। देखते ही देखते आग से वैन और दो मोटरसाइकिलें जल गईं। देर रात को गाड़ी और बाइक में लगी आग को बुझाने की लोगों ने कोशिश की, मगर आग इस पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
दो बाइक और एक ओमनी वैन को लगाई आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण की पीणी पंचायत के बनाशा गांव में तीन गाड़ियां जल गईं। इससे लाखों का नुकसान हुआ। घटना सोमवार रात करीब एक बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पीणी पंचायत के बनाशा गांव के बस स्टाप के पास एक मोटर साइकिल में स्पार्क होने से आग लगी। देखते ही देखते आग से वैन और दो मोटरसाइकिलें जल गईं। देर रात को गाड़ी और बाइक में लगी आग को बुझाने की लोगों ने कोशिश की, मगर आग इस पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन और दो मोटर साइकिल में लगी आग को पता लगाने के लिए यहां एक दुकान में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इसमें पता चला कि आग एक बाइक में स्पार्क होने से आग लगी। इस आग की चपेट दो बाइक और एक वैन आ गई। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में आग लगने की घटना कैद हुई है। सबसे पहले एक बाइक में आग भड़क गई थी। उन्होंने कहा कि जब आग लगी उस समय वहां कोई भी नहीं था। पुलिस सभी पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के पीणी के बनाशा गांव के बस अड्डे में अज्ञात लोगों ने दो बाइक और एक ओमनी वैन को आग लगाकर जला दिया।