फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two bikes and an omni van were set on fire in the bus stand pini kullu

Kullu: बस अड्डे में खड़ी दो बाइक और एक ओमनी वैन जली

Tue, 13 Sep 2022 10:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Sep 2022 10:52 PM IST
सार

पीणी पंचायत के बनाशा गांव के बस स्टाप के पास एक मोटर साइकिल में स्पार्क होने से आग लगी। देखते ही देखते आग से वैन और दो मोटरसाइकिलें जल गईं। देर रात को गाड़ी और बाइक में लगी आग को बुझाने की लोगों ने कोशिश की, मगर आग इस पर काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन
Two bikes and an omni van were set on fire in the bus stand  pini kullu
दो बाइक और एक ओमनी वैन को लगाई आग - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण की पीणी पंचायत के बनाशा गांव में तीन गाड़ियां जल गईं। इससे लाखों का नुकसान हुआ। घटना सोमवार रात करीब एक बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।  पीणी पंचायत के बनाशा गांव के बस स्टाप के पास एक मोटर साइकिल में स्पार्क होने से आग लगी। देखते ही देखते आग से वैन और दो मोटरसाइकिलें जल गईं। देर रात को गाड़ी और बाइक में लगी आग को बुझाने की लोगों ने कोशिश की, मगर आग इस पर काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन और दो मोटर साइकिल में लगी आग को पता लगाने के लिए यहां एक दुकान में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इसमें पता चला कि आग एक बाइक में स्पार्क होने से आग लगी। इस आग की चपेट दो बाइक और एक वैन आ गई। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में आग लगने की घटना कैद हुई है। सबसे पहले एक बाइक में आग भड़क गई थी। उन्होंने कहा कि जब आग लगी उस समय वहां कोई भी नहीं था। पुलिस सभी पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के पीणी के बनाशा गांव के बस अड्डे में अज्ञात लोगों ने दो बाइक और एक ओमनी वैन को आग लगाकर जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed