फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two bike riders died after being hit by boulders that fell from the hill

Landslide Mandi: पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 20 Aug 2022 07:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Aug 2022 07:59 PM IST
सार

मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के ज्वालापुर में पहाड़ी से चट्टान गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Two bike riders died after being hit by boulders that fell from the hill
हणोगी के पास भूस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के ज्वालापुर में पहाड़ी से चट्टान गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों युवक बाइक (एचपी 66-8304) पर जा रहे थे कि नाऊ से दो किलोमीटर आगे कटीस नाला में शनिवार दोपहर तीन बजे के लगभग पहाड़ी से चट्टानें आ गिरीं। चट्टान की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि युवकों की पहचान अजय कुमार (28) पुत्र राजेंद कुमार निवासी कोट खमराधा तहसील औट और मनोहर लाल (29) पुत्र हेमराज निवासी कोहली सेरी डाकघर पनारसा जिला मंडी के रूप में हुई है। दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेजे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed