{"_id":"6aaa86bbfe4bc8e7f60a8b6d","slug":"two-arrested-including-a-bank-employee-in-two-cases-of-chitta-synthetic-drug-smuggling-shimla-news-c-19-sml1002-787433-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चिट्टा तस्करी के दो मामलों में बैंक कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चिट्टा तस्करी के दो मामलों में बैंक कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
शिमला शहर और ढली में बरामद चिट्टे के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी पाकिस्तान सीमा जलालाबाद से दबोचा
दोनों मामलों में अंतरराज्यीय नेटवर्क का हुआ है खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पंजाब और हरियाणा से बड़े पैमाने पर हो रही नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस ने राजधानी में सामने आए चिट्टा तस्करी के दो मामलों में अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए नशे की तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मामले के तार पाकिस्तान सीमा से सटे जलालाबाद से जुड़े हैं, जबकि दूसरे मामले में बैंक कर्मी की कथित संलिप्तता सामने आई है। यह मामले सदर थाना और ढली क्षेत्र से जुड़े हैं।
पहला मामला सदर थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने 8 सितंबर को कृष्णानगर निवासी सनमजीत (25) और सुमित सपरा (22) को पांच ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चस्करी की चेन की बैकवर्ड लिंकेज खंगाली तो इसमें मनीमाजरा निवासी गौरव तिशावर (31) की कथित संलिप्तता सामने आई। तकनीकी जांच और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। इस दौरान उसके घर से करीब 9.31 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि गौरव सहकारी बैंक में कार्यरत है और नौकरी के अलावा कथित तौर पर नशे की बिक्री से आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरा मामला ढली थाना क्षेत्र का है। यहां 28 अगस्त को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने भट्ठाकुफर-ढली टनल मार्ग पर एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इस मामले में सुन्नी निवासी दुष्यंत (25) और आनी निवासी अक्षय (24) को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस ने नशे की तस्करी के स्रोत का पता लगाने के लिए गहनता से पड़ताल शुरू की। जांच में फाजिल्का निवासी अजय कुमार (24) की कथित संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार अजय ने फाजिल्का से चिट्टा हासिल कर मोहाली में अक्षय शर्मा को दिया था। दोनों के बीच 10,500 रुपये के वित्तीय लेनदेन और फोन कॉल के जरिये संपर्क के सबूत भी मिले हैं। इस आधार पर पुलिस ने पंजाब पहुंचकर गांव मोजेवाला, तहसील जलालाबाद, जिला फाजिल्का में दबिश देकर अजय कुमार को गिरफ्तार किया। इसे न्यायालय में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
कोट
पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दोनों मामलों में मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बैंक कर्मी भी शामिल है। पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है।
-मेहर पंवार, एएसपी शिमला