फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two army soliders from himachal killed in manipur attack.

देश पर कुर्बान हिमाचल के दो जवान, मणिपुर हमले में हुए शहीद

Tue, 24 May 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 May 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
Two army soliders from himachal killed in manipur attack.
बिलासपुर के बलदेव और मंडी के भूपेंद्र देश पर कुर्बान - फोटो : अमर उजाला

मणिपुर के चंदेल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास जूपी हेंगशी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बजे उग्रवादियों के घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए असम राइफल्स के छह जवानों में दो हिमाचल प्रदेश के हैं।

विज्ञापन


उग्रवादियों से लोहा लेते हुए जिला बिलासपुर के शाहतलाई के मरुड़ा निवासी सूबेदार बलदेव शर्मा (55) और मंडी के गोहर के सेगलागलू निवासी राइफलमैन भूपेंद्र कुमार (32) ने शहादत पाई है।
विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने सोमवार सुबह दोनों परिवारों को फोन पर शहादत की सूचना दी। परिजन जहां अपने लाडलों के देश के लिए शहीद होने पर फख्र महसूस कर रहे हैं, वहीं क्षेत्र में माहौल गमगीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र के परिवार में छाया मातम, बेटे पर सभी को फख्र

Two army soliders from himachal killed in manipur attack.
सोमवार को जैसे ही भूपेंद्र की शहादत की सूचना मिली उनके घर और गांव में मातम छा गया। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार देर शाम तक दोनों पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। सूबेदार बलदेव शर्मा की शहादत की सूचना मिलने पर पत्नी अरुणा (47), बेटे विवेक (24) और बेटी प्रियंका (21) का रो-रोकर बुरा हाल है।

बलदेव 28 अप्रैल को ही छुट्टी काटकर मणिपुर लौटे थे। बलदेव शर्मा जून 1980 में 29 असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। गोहर निवासी भूपेंद्र कुमार वर्ष 2004 में असम राइफल्स में भर्ती हुए थे।

सोमवार को जैसे ही भूपेंद्र की शहादत की सूचना मिली उनके घर और गांव में मातम छा गया। भूपेंद्र अपने पीछे पत्नी नीतू देवी (28), बेटे हिमांशु (5) और बेटी भानुप्रिया (10) छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed