फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two army jawans of himachal died in accident

लुधियाना-बरनाला हाईवे पर हादसे में हिमाचल के दो सैनिकों की मौत

Mon, 23 Oct 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर) Updated Mon, 23 Oct 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
two army jawans of himachal died in accident

पंजाब के लुधियाना-बरनाला हाईवे पर बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे में हिमाचल के दो सैनिकों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर होने के एकदम बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में हमीरपुर जिले के तहू गांव के 34 वर्षीय सैनिक जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के सुसनाल (बेपड़) गांव के 19 वर्षीय सैनिक आकाश ने आर्मी अस्पताल चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। दोनों सैनिकों की मौत के खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


बरोटा पंचायत के उपप्रधान नवीन ने बताया कि सुसनाल (बेपड़) गांव का सैनिक आकाश दिवाली की छुट्टी पर घर आया था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त हमीरपुर जिले के तहू गांव के सैनिक जगदीश के साथ ड्यूटी पर पंजाब लौट रहा था। लेकिन बरनाला-लुधियाना हाईवे पर उनकी बाइक की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

two army jawans of himachal died in accident

तहु गांव के सैनिक जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुसनाल गांव के आकाश ने चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। उप प्रधान नवीन के अनुसार सुसनाल गांव का सैनिक आकाश करीब डेढ़ वर्ष पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। अपने बूढ़े मां-बाप का इकलौता बेटा आकाश ही घर की जिम्मेवारी उठा रहा था।

आकाश के घर में मां-बाप के अलावा एक छोटी बहन है। आकाश का शव रविवार देर शाम तक उसके पैतृक गांव में नही पहुंच पाया था। उधर, हमीरपुर जिले की भोंखर पंचायत के प्रधान कैप्टन रणजीत सिंह ने बताया कि इस हादसे में तहू गांव में 34 वर्षीय सैनिक जगदीश चंद की मौत हो गई है।

जगदीश का शव रविवार को उसके पैतृक गांव पहुंच गया। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से सैनिक को अंतिम बिदाई दी। प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि सैनिक जगदीश चंद अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी के अलावा नन्हे बेटे व बेटी को छोड़ गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed