फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   father and son burnt alive after fire broke out in Two-storey house

हिमाचल: ढाई मंजिला मकान में आग भड़कने से पिता-पुत्र की जिंदा जलकर मौत

Thu, 21 Nov 2019 08:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार(कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Nov 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
father and son burnt alive after fire broke out in Two-storey house
मकान में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत थाटीबीड़ के गनयोली गांव में एक ढाई मंजिला मकान में आग लगने से पिता-पुत्र की जिंदा जलकर मौत हो गई। गुरुवार रात करीब आठ बजे मकान में भड़की आग से गांव के साथ आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने और पिता.पुत्र को बचाने की बहुत कोशिश की। काष्टकुणी शैली में बने मकान में आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

आग लगने के समय जब शेर सिंह (65) अपने बेटे लाल चंद (43) को बचाने घर की पहली मंजिल पर गए तो धू-धू जल रहे मकान से दोनों बाहर नहीं निकल सके। थाटीबीड़ के उपप्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि अभी भी मकान की ऊपरी मंजिल में आग लगी है।
विज्ञापन


जिस कारण वह अंदर नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में लाल सिंह का शव बरामद हुआ है। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने कहा कि पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू में लगातार बढ़ रहीं आग की घंटनाएं

बता दें कुल्लू में आग की घंटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पर्यटन नगरी मनाली के अलेउ गांव में एक ढाई मंजिला मकान में आग लगने से चार कमरों के साथ ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई है। जबकि, मकान की निचली मंजिल में बनाई गई दोनों दुकानों में रखा सामान भी जल गया है। हालांकि, दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।

इससे जाड़े के मौसम में मकान में लगी आग से इसमें गुजर-बसर कर रहे तीन परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। मकान मालिक कौलू राम, रोशन लाल और चमन लाल का करीब 10 लाख का नुकसान आंका गया है। जबकि, मकान की निचली मंजिल में दो किराएदारों की दुकानों में दो लाख का सामान जल गया है। वहीं, अग्निशमन विभाग ने करीब एक करोड़ की संपत्ति को बचाने की बात कही है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि मकान में आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed