{"_id":"6147736d8ebc3eb3a71c1171","slug":"two-accused-arrested-for-supplying-drugs-to-students-shimla-news-sml3844425155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में पुलिस टीम ने हेरोइन (चिट्टा) और चरस तस्करी के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को पकड़ा है। हेरोइन तस्करी में पुलिस ने 49 वर्षीय व्यक्ति को पंजाब से गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने 10.53 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है। वहीं, चरस तस्करी में जिला कुल्लू के 27 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। सोमवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने 16 सितंबर को न्यू शिमला के एक ड्रग पैडलर के फ्लैट में दबिश देकर पांच युवकों को चिट्टा का नशा करते हुए पकड़ा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.93 ग्राम चिट्टा समेत वजन मापने की मशीन, फॉयल पेपर, इंजेक्शन, जला हुआ नोट और चम्मच भी कब्जे में लिया था। 20 से 27 साल की उम्र के सभी आरोपी छात्र हैं। पूछताछ में आरोपियों ने तस्कर का नाम उजागर किया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को जीरकपुर से चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर, 15 सितंबर को पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम ने लक्कड़ बाजार क्षेत्र में दो टैक्सी चालकों से 745 ग्राम चरस बरामद की थी। रिमांड के दौरान इनके बयान के आधार पर पुलिस ने कुल्लू जिला से चरस तस्करी मामले में एक युवक को पकड़ा है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि सदर और न्यू शिमला थाना पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बालूगंज से चोरी बाइक रामपुर से बरामद
शिमला। राजधानी के बालूगंज क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने रामपुर से बरामद किया है। पुलिस ने एक 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर को चौड़ा मैदान के पास बुलेट मोटरसाइकिल किसी ने चुरा ली थी।