फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   twenty seven stone crusher closed in himachal

कांग्रेस नेता के रिश्तेदार समेत 27 स्टोन क्रशर बंद, जुर्माना भी लगाया

Tue, 26 Jun 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 26 Jun 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
twenty seven stone crusher closed in himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश सरकार ने जिला मंडी के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रिश्तेदार समेत 27 स्टोन क्रशरों को बंद कर दिया है। 22 क्रशर अकेले कांगड़ा जिले के हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर सरकार ने नेता के रिश्तेदार को 2 करोड़ रुपये जुर्माना भी ठोका है।

विज्ञापन


क्रशर मालिक को यह राशि जल्द ही विभाग में जमा करने को कहा गया है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने हिमाचल के करीब 120 स्टोन क्रशर मालिकों को नोटिस देकर लाखों रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन


इसमें कांगड़ा जिले के सबसे अधिक 87 मामले हैं। इनमें से कुछ स्टोन क्रशर मालिकों ने जुर्माने की अदायगी की है जबकि अधिकांश क्रशर मालिकों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टोन क्रशरों पर भी होगी कार्रवाई

twenty seven stone crusher closed in himachal

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने अवैध तरीके से चल रहे स्टोन क्रशरों पर लगाम लगाने के लिए मुहिम छेड़ी है। सरकार उन स्टोन क्रशरों पर भी शिकंजा कस रही है, जो अपने दायरे के बाहर राष्ट्रीय उच्च मार्ग, राज्य मार्ग तथा अन्य संपर्क सड़कों पर निर्माण सामग्री को गिरा रहे हैं।

सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कोई स्टोन क्रशर की आड़ में अवैध खनन करता है, तो उस पर भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि अवैध खनन गतिविधि में जुटे स्टोन क्रशरों को बंद कर दिया गया है।

27 स्टोन क्रशर बंद किए गए हैं, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता के रिश्तेदार का क्रशर भी शामिल है। जब तक वह विभाग की ओर से लगाई गई शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, तब तक क्रशर बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed