फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   TV and internet cables tangle in the city

Shimla News: शहर में टीवी और इंटरनेट के तार का जंजाल

Sun, 19 Apr 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
TV and internet cables tangle in the city
शिमला में कार्ट रोड सड़क किनारे लगे लाइट के पोल में तारों का जाल। फोटो संवाद
पेड़ों में कील ठोककर बांधे जा रहे तार, लटकते केबल से आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन

शहर की सुंदरता पर लग रहा ग्रहण, नगर निगम और वन विभाग तार हटाने में नहीं दिखा रहे गंभीरता
मालरोड, लोअर बाजार, कार्ट रोड समेत उपनगरों में भी स्थिति गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला में ओवरहेड तार का मकड़जाल शहरवासियों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। जगह-जगह केबल और इंटरनेट तार के जाल से न केवल लोगों को दिक्कत हो रही है, बल्कि शहर की सुंदरता पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।
शहर के मालरोड, लोअर बाजार, कार्ट रोड समेत उपनगरों में भी यही स्थिति बनी हुई है। कई स्थानों पर तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और यातायात में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

तार के जंजाल से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। केबल और इंटरनेट कंपनियां पेड़ों पर कील ठोककर तार बांध रही हैं। बॉक्स लगाने के लिए भी पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद नगर निगम शिमला, वन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोअर बाजार में स्थिति इतनी गंभीर है कि अग्निशमन विभाग के पूर्वाभ्यास के दौरान फायर ब्रिगेड वाहनों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तार के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पाते, जिसके चलते विभाग को छोटे वाहनों का उपयोग करना पड़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी मामले का संज्ञान लिया है। अदालत ने प्रदेश सरकार और संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर दिशा-निर्देश बनाने को कहा है, ताकि कनेक्शन कटने के बाद तार को लावारिस न छोड़ा जाए।

नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस मुद्दे पर सोमवार को बैठक की जाएगी। जिन कंपनियों के तार अव्यवस्थित पाए जाएंगे, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed