फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tutu-Chapsli emerged as champions in volleyball, while Paradise-Mashobra won the title in kabaddi.

Shimla News: वॉलीबाल में टुटू-चैप्सली, कबड्डी में पैराडाइज-मशोबरा बने चैंपियन

Wed, 19 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tutu-Chapsli emerged as champions in volleyball, while Paradise-Mashobra won the title in kabaddi.
मशोबरा ने दूसरी बार जीती कबड्डी प्रतियोगिता, वॉलीबाल में 28 और कबड्डी में 24 टीमों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

गेयटी में महापौर ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के उपनगर संजौली के एसपीएस खेल मैदान में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल में टुटू और चैप्सली, कबड्डी में पैराडाइज और मशोबरा स्कूल चैंपियन बने। इसमें जिलाभर के विभिन्न स्कूलों की कबड्डी में 24 और वॉलीबाल में 28 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन क्रिएटिव फाउंडेशन की ओर से करवाया गया। फाउंडेशन के पदाधिकारी हितेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया था। इसमें जिलाभर के स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता निजी और सरकारी स्कूलों के लिए अलग-अलग करवाई गई। वॉलीबाल में 18 निजी स्कूलों की टीमों ने भाग लिया जबकि सरकारी स्कूलों की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। सरकारी स्कूलों में वॉलीबाल में टुटू और निजी स्कूलों में चैप्सली स्कूल चैंपियन बना। कबड्डी में 24 टीमों ने भाग लिया। निजी स्कूलों में सरस्वती पैराडाइज स्कूल और सरकारी स्कूलों में मशोबरा स्कूल ने विजेता का खिताब जीता। कबड्डी में मशोबरा स्कूल लगातार दूसरी बार विजेता बना है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों के लिए गेयटी थियेटर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मशोबरा स्कूल में विजेता टीम में शामिल खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य बनवारी लाल केशव ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान करते हुए उन्हें शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है और खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय के डीपी मोहन लाल शर्मा और टीम कोच नंदलाल शर्मा ने भी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article