Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tussle between BJYM and police during the burning of a minister's effigy; clothes torn.

Shimla News: मंत्री का पुतला फूंकने पर भाजयुमो और पुलिस में खींचतान कपड़े फटे

Tue, 24 Nov 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tussle between BJYM and police during the burning of a minister's effigy; clothes torn.
सेना के खिलाफ राजस्व मंत्री की टिप्पणी पर भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, पुतला जलाने को लेकर पुलिस से धक्कामुक्की
विज्ञापन

मंत्री को पद से हटाने और माफी मांगने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को भाजयुमो ने राजधानी में डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रदेश सरकार और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया। इस पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने से रोक दिया। इस दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फट गए। काफी देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा ने मंत्री जगत सिंह नेगी पर भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शन में भाजयुमो के प्रदेश महासचिव सुशील कडशोली, भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान, संजय सूद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पुलिस के माध्यम से भाजपा के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सैनिकों और युवाओं की धरती है। ऐसे में सेना का अपमान प्रदेश और देश की जनता की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस को सरकार के हाथों की कठपुतली बनने के बजाय जनता की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि मंत्री जगत सिंह नेगी को तुरंत पद से हटाया जाए।



मंत्री की टिप्पणी निंदनीय : कडशोली
भाजयुमो के प्रदेश महासचिव सुशील कडशोली ने कहा कि विधानसभा जैसे सांविधानिक मंच पर भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री जगत सिंह नेगी ने भारतीय सेना की उपलब्धियों और क्षमता पर सवाल उठाकर देश के सैनिकों का अपमान किया है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश के नेताओं तक सेना और देश से जुड़े मुद्दों पर इस तरह की बयानबाजी देखने को मिल रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article