फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Turned pine needles into a source of income.

Shimla News: चीड़ की पत्तियों को कमा लिया कमाई का जरिया

Mon, 03 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Turned pine needles into a source of income.
शिमला। राजधानी के टुटू के पास स्थित बनूटी की महिलाएं अब स्वरोजगार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। चीड़ की पत्ती से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 ग्रामीण महिलाएं शामिल हैं। वह चीड़ की पत्ती से उत्पाद निर्माण के सभी आवश्यक गुर सीख रही हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें स्थानीय वन संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करना सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाएं अपनी रचनात्मकता का प्रयोग कर कृष्णा झूला, फूलदान, चप्पल और टोकरी जैसे उपयोगी उत्पाद बना रही हैं। इसके अलावा वह सजावटी उत्पाद तैयार करना भी सीख रही हैं। प्रशिक्षक
विज्ञापन

सुनीता शर्मा ने बताया कि चीड़ की पत्ती से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा है। इससे उन्हें घर बैठे आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण ले रहीं मीना शर्मा, नीलम शर्मा और चंचल ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम से उन्हें नया हुनर सीखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें स्वरोजगार हासिल करने की उम्मीद जगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article