फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tunnel built in forlane

Shimla News: मैहली में बनेगी 350 मीटर लंबी टनल, जल्द होगा निर्माण शुरू

Sun, 01 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
tunnel built in forlane
ढली-कैथलीघाट फोरलेन परियोजना के अंतर्गत होगा निर्माण, साथ में बनेगा व्यावसायिक परिसर
विज्ञापन


टनल के निर्माण पर 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ढली-कैथलीघाट फोरलेन परियोजना के अंतर्गत मैहली के गुसान क्षेत्र में 350 मीटर लंबी टनल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। यह टनल परियोजना शिमला के यातायात को सुगम बनाने और समय को कम करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। इस टनल के निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी। टनल के निर्माण के साथ ही गुसान में एक व्यावसायिक परिसर भी विकसित किया जाएगा, जिसमें पर्यटकों के लिए रेस्तरां और व्यू प्वाइंट बनाए जाएंगे, जिससे शिमला की सुंदरता का आनंद लिया जा सके।

व्यावसायिक परिसर के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण पहले ही कर लिया गया है और इस पर निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। टनल निर्माण में पहले चरण के तहत भूमि की स्थिरीकरण (स्टेबलाइजेशन) का काम किया जा रहा है। यह कार्य बारिशों के बाद तेजी से आगे बढ़ेगा, जब टनल की खोदाई का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ढली-कैथलीघाट फोरलेन परियोजना, शिमला बाईपास परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अंतर्गत कैथलीघाट से ढली तक एनएच-5 का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस परियोजना की कुल लंबाई 28.45 किलोमीटर है और इसकी कुल लागत 3914 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस परियोजना के तहत कुल 10 टनल और 27 पुलों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना का मुख्य उद्देश्य शिमला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाना और समय को कम करना है। ढली से कैथलीघाट के बीच सड़क के चौड़ीकरण के बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी। इसके साथ ही सड़क के निर्माण से कैथलीघाट से ढली तक की दूरी लगभग 15 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रा में लगने वाला समय भी घटेगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद शिमला आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
एनएचएआई के साइट इंजीनियर योगेश वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और 2026 तक फोरलेन का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed