{"_id":"65a17875dc557705470ee823","slug":"tuition-instructor-accused-of-molestation-in-market-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मंडी में ट्यूशन सेंटर में छात्राओं से छेड़छाड़, प्रशिक्षक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मंडी में ट्यूशन सेंटर में छात्राओं से छेड़छाड़, प्रशिक्षक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप; केस दर्ज
Sat, 13 Jan 2024 12:20 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:20 PM IST
सार
मंडी जिले में एक ट्यूशन सेंटर में दो छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अभिभावकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
himachal police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक ट्यूशन सेंटर में दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का आरोपी ट्यूशन पढ़ाने वाले प्रशिक्षक पर लगा है। अभिभावकों ने महिला पुलिस थाना मंडी में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाल कल्याण समिति ने छात्राओं को काउंसलिंग के बाद माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
मंडी शहर में चल रहे एक ट्यूशन सेंटर के प्रशिक्षक पर आरोप है कि उसने छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ कीं। छात्राओं ने यह बात सहेलियों और अभिभावकों को बताई तो शिकायत पुलिस तक पहुंची। एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि प्रशिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन