{"_id":"6fd1b55aeb6283a79f47ea5aa6e61ef3","slug":"tug-of-war-over-sports-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल विधेयक पर राजभवन ने दागे तीखे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल विधेयक पर राजभवन ने दागे तीखे सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार की ओर से बजट सत्र के दौरान पास किए गए विवादित खेल विधेयक पर नया मोड़ आ गया है। प्रदेश के कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह ने विवादित खेल विधेयक पर सरकार से तीखे सवाल दागे हैं। राजभवन की ओर से फाइल सोमवार को सरकार को भेज दी जाएगी। सवालों के जवाब आने के बाद राज्यपाल की ओर से विधेयक पर अगला फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार की ओर से बजट सत्र के आखिरी दिनों में अप्रैल 2015 के दूसरे सप्ताह में भाजपा के भारी विरोध के बीच विधानसभा में विवादित खेल विधेयक को पास कराया गया था। इस दौरान भारी हंगामा भी हुआ था। सत्र खत्म होने के बाद कांग्रेस सरकार की ओर से खेल सहित कुल सात विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
राज्यपाल ने छह विधेयकों को ग्रीन सिग्नल दे दिया, लेकिन खेल विधेयक पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। अब शिमला प्रवास के दौरान प्रदेश के कार्यकारी राज्यपाल ने विवादित खेल विधेयक के कुछ बिंदुओं पर आपत्ति करते हुए सरकार से कुछ सवाल किए हैं। इन सवालों से संबंधित फाइल सोमवार को सरकार के पास चली जाएगी।
विज्ञापन
एचपीसीए पदाधिकारी मिल चुके हैं राज्यपाल से- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के पदाधिकारी शुक्रवार को ही राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलकर खेल विधेयक की खामियों के बारे में विस्तार से बताया था। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से विधेयक को लेकर और भी कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। उनकी ओर से राज्यपाल को ज्ञापन भी दिया गया था।
एचपीसीए पर ही विवाद- प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा में पास किए गए खेल विधेयक पर केवल क्रिकेट एसोसिएशन को लेकर ही विवाद है। दूसरे खेल संघों की इस पर कोई बड़ी आपत्ति नहीं है। क्रिकेट एसोसिएशन को यह भय सता रहा कि इस विधेयक के जरिये सरकार एचपीसीए पर लगाम लगा देगी।
सीएम की आज होगी राज्यपाल से मुलाकात- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की रविवार को राजभवन में प्रदेश के कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात होगी। वीरभद्र सिंह ने खुद ही मिलने के लिए समय मांगा हुआ है। बताया जा रहा है कि दौरान प्रदेश की स्थिति पर चर्चा हो सकती है। पहली बार वीरभद्र सिंह राज्यपाल से सीधी मुलाकात करेंगे।