{"_id":"4a1e69633770c9eb9758e7d5193f54d9","slug":"tug-of-war-over-animal-sacrifices-in-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु बलि पर प्रशासन, देव समाज आमने-सामने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु बलि पर प्रशासन, देव समाज आमने-सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 20 Sep 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु बलि प्रथा पर हाईकोर्ट के फैसले ने देव समाज और जिला प्रशासन को आमने-सामने कर दिया है। देव समाज जहां पशु बलि को देव परंपरा से जोड़ रहा है, वहीं प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश मनवाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।
विज्ञापन
अभी जगती (देव संसद) और हाईकोर्ट की पुनर्विचार याचिका का फैसला आना बाकी है लेकिन इससे पहले ही दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। पशु बलि प्रथा से रोक नहीं हटी तो दशहरे पर प्रशासन और देव समाज में टकराव तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
उपायुक्त कुल्लू एवं दशहरा मेला कमेटी अध्यक्ष राजेश कंवर का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन हर हाल में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दायर की गई है। लेकिन जो भी होगा, सब कोर्ट के आदेश अनुसार ही होगा।
विज्ञापन
कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम कहते हैं कि पुनर्विचार याचिका दायर की गई है। 26 सितंबर को होने वाली जगती का फैसला ही देव समाज के लिए अंतिम होगा। जगती के फैसले को किसी भी हाल में बदला नहीं जाएगा।