फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tug of War Between Virbhadra Singh and BJP.

सीएम बोले, विकास से पीछे नहीं हटूंगा, भाजपा ने भी किया पलटवार

Sat, 06 May 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की (सोलन) Updated Sat, 06 May 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Tug of War Between Virbhadra Singh and BJP.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष कुछ भी कहे, लेकिन वे प्रदेश का विकास करने से पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस सरकार क्षेत्रवाद और जातिवाद में विश्वास नहीं रखती है। उनके लिए सारा प्रदेश एक है और एक ही रहेगा। कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश का नक्शा बदल गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे इसे रेवड़ियां बांटने की संज्ञा दे, लेकिन सरकार ने बिना भेदभाव प्रदेश का विकास किया है। कहा कि मंडी में इस सत्र से मेडिकल कॉलेज शुरू होगा। हमीरपुर में अगले साल तक मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सूबे में कुछ समय पहले तक सिर्फ एक ही मेडिकल कॉलेज था। अब इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सरकार ने नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल और कॉलेज खोलने में सरकार ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। दूरदराज इलाकों में शैक्षणिक संस्थान खुलने से वहां की छात्राओं को विशेष मदद मिली है। ज्यादातर छात्राएं बीच में पढ़ाई छोड़ देती थीं। नए कॉलेज खुलने के बाद उनकी उम्मीदें जागृत हुई हैं।

प्रदेश में गत चार वर्षों में 121 डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। बड़ी संख्या में स्कूल खोले गए हैं। हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया है। कौशल विकास योजना के लिए पांच सौ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 

सीएम ने दिए बागा मामले को सुलझाने के आदेश
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अर्की दौरे के दौरान बागा के ट्रांस्पोर्टरों के मुद्दे को जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। दौरे के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल जयनगर में मुख्यमंत्री से मिला।

मीडिया प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सीमेंट कंपनी ने अभी तक माल भाड़े की अदायगी नहीं की है। बताया कि पिछले 45 दिन से उनके ट्रक खड़े हैं। इसके चलते आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने इस मसले को शीघ्र सुलझाने के आदेश दिए।

बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे सीएम : भाजपा

Tug of War Between Virbhadra Singh and BJP.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भाजपा विधायकों पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी को संसदीय गरिमा के विपरीत बताया है। कहा कि मुख्यमंत्री विपक्षी विधायकों के खिलाफ  निम्न स्तरीय टिप्पणियां कर लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान कर रहे हैं।

चुने हुए प्रतिनिधियों के खिलाफ  इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान केवल उनके व्यक्तिगत दुराग्रह और बौखलाहट को दर्शा रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा विधायकों को कर्त्तव्य निष्ठा का पाठ न पढ़ाएं। भाजपा विधायकों ने जरूरत पड़ने पर महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और अन्य मुद्दों पर देर रात्रि तक भी विधानसभा में कार्य किया है।

मुख्यमंत्री की परेशानी का सबब भाजपा विधायकों का विधानसभा में हाजिरी नहीं, बल्कि भाजपा विधायकों की कार्यप्रणाली है। विपक्ष की भूमिका का बखूबी निर्वहन करते हुए विपक्ष ने मुख्यमंत्री, उनके परिवार और मंत्रिमंडल के सदस्यों के भ्रष्टाचार के काले चिट्ठे जनता के सामने उजागर किए हैं।

यही वजह है कि मुख्यमंत्री विपक्षी विधायकों को अपना व्यक्तिगत दुश्मन मानते हुए उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा के आंतरिक मसलों पर बोलने के बजाय अपनी पार्टी के बिखराव की चिंता करें। इसके चलते ही प्रदेश भर के कांग्रेसी एक-एक कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं या होने की तैयारी में हैं।

कांग्रेस में गुटबाजी इस कद्र बढ़ चुकी है कि कांग्रेस नेता ही सरकार की चूलें हिलाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की भरसक कोशिशों के बाद भी उन्हें इस पद से हटा पाने में सक्षम साबित नहीं हो पा रहे हैं, जबकि भाजपा संगठन की दृष्टि से पहले की अपेक्षा बहुत अधिक मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed