फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tug-of-war between virbhadra and HPCC Chief sukhu over block committees

ब्लॉक कमेटियां भंग, कांग्रेस में छिड़ी जंग

Mon, 23 Jun 2014 07:32 PM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
Tug-of-war between virbhadra and HPCC Chief sukhu over block committees

लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा के बाद प्रदेश कांग्रेस की ब्लॉक कमेटियों को भंग करने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आपत्ति जाहिर की है।

विज्ञापन


कांग्र्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर के बाद अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष के कमरे में पत्रकारों से बातचीत में सुक्खू की इस कार्रवाई पर उंगली उठाई है।
विज्ञापन


वीरभद्र अपने जन्मदिवस पर यहां इंटक के कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। उन्होंने इस एक्शन को जल्दबाजी में लिया करार दिया।

किस आधार पर भंग कीं कमेटियां?

Tug-of-war between virbhadra and HPCC Chief sukhu over block committees

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि ब्लॉक कमेटियों को पांच हजार वोटों से हारने पर भंग करने का फार्मूला सही नहीं है। उन्हें तो भंग ब्लॉक कार्यकारिणियों की लिस्ट दी गई है।

नहीं जानते यह सब कैसे किया गया। इसका तुलनात्मक अध्ययन वह अब करेंगे। वीरभद्र बोले कि वह किसी की निंदा नहीं कर रहे हैं। पर इतना जरूर बताते हैं कि कई भंग ब्लॉक ऐसे हैं, जिनमें पहले कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब थी।

भले ही वहां कांग्रेस पांच हजार वोटों से डाउन है, लेकिन ऐसे ब्लॉकों में पहले से काफी सुधार हुआ है। वीरभद्र ने कहा कि लोकसभा चुनावों में हार की सही समीक्षा होनी चाहिए थी।

विप्लव मेरी दोस्त, वो सब जानती हैं : वीरभद्र

Tug-of-war between virbhadra and HPCC Chief sukhu over block committees

ब्लॉक कमेटियां भंग करने के खिलाफ और स्वयं मुख्यमंत्री, मंत्रियों पर निशाना साधते विप्लव ठाकुर के बयान पर वीरभद्र सिंह ने कहा, वह मेरी दोस्त हैं। सब जानती हैं। वह बहुत लोकप्रिय नेता हैं। अभी राज्यसभा सांसद हैं। पर कमरे के भीतर बड़ी-बड़ी बातें करने से जंग नहीं लड़ी जाती। इसके लिए मैदान में उतरना होता है।

कई कड़वे सच उगलेगी मेरी आत्मकथा : सीएम
वीरभद्र सिंह बोले, मेरी आत्मकथा कई कड़वे सच उगलेगी। यह तैयार है। पर यह मेरे नहीं रहने के बाद ही छपकर आएगी। इससे पहले नहीं, क्योंकि इससे कई लोगों को तकलीफ होगी।

विज्ञापन

राजनेता न होता, तो ‘रीयल प्रोफेसर’ बनता

Tug-of-war between virbhadra and HPCC Chief sukhu over block committees

वीरभद्र बोले, अगर मैं राजनेता नहीं होता तो प्रोफेसर बनता। वह भी ‘रीयल प्रोफेसर’। मैं राजनीति मेें आ गया और यह हो नहीं पाया। अब तक के राजनीतिक जीवन का पता ही नहीं चला कि कैसे इतना समय बीत गया। हमेशा जनता की सेवा को ही समर्पित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed