फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tug of war between opposition leader prem kumar dhumal and virbhadra singh

'मलेरिया का मच्छर होता है जानलेवा'

Thu, 07 Aug 2014 08:02 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
Tug of war between opposition leader prem kumar dhumal and virbhadra singh

नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान का करारा जवाब दिया है। धूमल ने कहा कि कई बार मलेरिया का मच्छर जानलेवा होता है, जिससे बच पाना मुश्किल होता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह घबराहट में आकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। खुद की गलती दूसरों पर मढ़ने की आदत वीरभद्र सिंह की शुरू से ही रही है।

इससे पहले विधानसभा स्थगित होने के बाद अपने कक्ष में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे अनुराग ठाकुर को मच्छर बताया था। धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह लाखों के सेब करोड़ों में बेच देते हैं। स्कूटर पर सेब सप्लाई करने का काम वे करें और दोष भाजपा पर मढ़ें।
विज्ञापन

मनी लांड्रिंग केस से भाजपा का कोर्द वास्ता नहीं

Tug of war between opposition leader prem kumar dhumal and virbhadra singh

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री निर्दोष हैं तो उन्हें किस बात की चिंता है। उन्होंने कहा कि मनी लांड्रिंग मामले से भाजपा का कोई लेना देना नहीं हैं, लेकिन इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। धूमल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है।

कई अफसर पर यह बात कह चुके हैं। बातचीत के दौरान कई बार बीच में अजीब से आवाज आती है। एक सवाल के जवाब में धूमल ने कहा कि सरकार ने पूरा विजिलेंस मेरे पीछे लगा दिया। मुख्यमंत्री को इल्म ही नहीं है कि उनके मंत्री केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर तमाम कागजात उपलब्ध करा रहे हैं। उनके विजिलेंस को यह सूचना ही नहीं है।

निर्दलीय विधायकों के खिलाफ अदालत में जाएंगे

Tug of war between opposition leader prem kumar dhumal and virbhadra singh

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि चार निर्दलीय विधायकों के खिलाफ अदालत जाएंगे। निर्दलीय विधायक कांग्रेस के एसोसिएट्स सदस्य बन नहीं सकते। इसके लिए जनहित याचिका दाखिल की जाएगी।

निर्दलीय विधायक जब तक विधानसभा से त्यागपत्र नहीं दे सकते तब तक वह कांग्रेस के एसोसिएट्स सदस्य नहीं बन सकते। हरियाणा के ऐसे ही एक मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है।

साथ ही चार निर्दलीय विधायकों ने वीरवार को जो बयान जारी किया है, उस मामले में भी उनके खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर करने के लिए लिखित में बयान जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed